कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने स्व सहायता समूह के परिसंघ देव श्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यों का किया अवलोकन

मध्यप्रदेश शासन के प्रशासन ग्राम की ओर कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री दीपक आर्य और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल ने केसली में देव श्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा संचालित पशु आहार इकाई का भ्रमण किया गया किया गया।
ज्ञात हो कि स्व सहायता समूह का यह परिसंघ वर्ष 2019 से लगातार काम कर रहा है। केसली विकासखंड में दूध संग्रहण के साथ-साथ किसानों को उच्च किस्म का पशु आहार भी उचित दरों पर प्रदाय कर रहा है। इसके परिणाम स्वरूप जिले में देव श्री कंपनी के द्वारा वर्तमान में 45000 लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से स्थापित एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से कार्यरत इस परिषद में लगभग 11500 कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। जिले के दूसरे विकासखंड देवरी मालथौन खुरई बंडा शाहगढ़ में भी दूध संग्रहण का काम चल रहा है। गांव में किसानों को एक बहुत बड़ी सुविधा शासन के द्वारा दी गई है स्वच्छता के पैमाने का अनुकरण करते हुए देव श्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा दूध पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ पनीर दही मावा इत्यादि उत्पाद पर भी काम किया जा रहा है। आगामी कार्य योजना के अनुसार जिले में 100000 लीटर दूध का संग्रहण किए जाने का उद्देश्य है इस वर्ष कंपनी द्वारा लगभग 40 करोड़ राशि का भुगतान क्षेत्र के कृषकों को किया है।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.