अपने हक की जमीन बेचने पर कुल्हाड़ी से काट डाला भाभी को, देवर को हुआ आजीवन कारावास

रीवा जिले की सिरमौर कोर्ट ने भाभी के मर्डर के आरोप में देवर को आजीवन कारावास सुनाया। 5000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। महिला ने पति के निधन के बाद अपनी हिस्से की जमीन कोर्ट के जरिए वापस ली। इसी रंजिश में देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी थी।
जिला अभियोजन अधिकारी सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि सेमरिया थाने में दर्ज हत्या के अपराध में नन्द किशोर मिश्रा (65 वर्ष) निवासी कोटा सिगमा को दोषी ठहराया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष सिंह चौहान ने फैसला सुनाया। फरियादी उमाशंकर पांडेय निवासी थथौरा थाना कोटर जिला सतना ने सेमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई था। कहा कि उसकी बहन सत्यकली मिश्रा की शादी नन्द किशोर मिश्रा के बड़े भाई स्व. राम किशोर मिश्रा के साथ बाल्यावस्था में हुई थी। शादी के 1 साल बाद उसके जीजा राम किशोर मिश्रा की मृत्यु हो गई। उसकी बहन के कोई बाल-बच्चे नहीं थे। ससुर रामसजीवन मिश्रा ने बहन हिस्से की जमीन उसके नाम न करके अपने दोनों जीवित बेटे शिव सम्पत मिश्रा और आरोपी नन्द किशोर मिश्रा के नाम करा दी थी। जब बहन ने अपने हिस्से की जमीन के लिए मुकदमा लड़ी, तो उसके हिस्से की जमीन का हक उसे मिल गया। तभी से ससुराल के लोग जमीन विवाद को लेकर रंजिश रखने लगे। जमीन अपने नाम कराने आए दिन बहन को प्रताड़ित करते थे। बहन ने अपने हक की जमीन का विक्रय करना शुरू कर दिया। चार-पांच लोगों को विक्रय कर दिया। 16 अक्टूबर 2020 को आरोपी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.