मंत्री ट्राफी कास्को बाल टूर्नामेंट में बांदरी को हराकर फाइनल में पहुचा मालथौन

मालथौन- नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित मंत्री ट्राफी कास्को बाल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच में मालथौन नें बांदरी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आयोजित क्रिकेट के महाकुंभ का पहला सेमीफाइनल मैच एम सी सी मैदान पर खेला गया, अंतराष्ट्रीय मैचों की तरह टॉस के पूर्व राष्ट्रगान कराया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों व मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह सहित दर्शकों ने राष्ट्रगान सम्मान पूर्वक गाया। इसके पश्चात मंत्री प्रतिनिधि सिंह एवं अतिथियों ने पिच पर खिलाड़ियों से परिचय लेकर टॉस कराकर मैच का शुभारंभ कराया।
जिसमें टॉस जीतकर बांदरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 42 रन पर ऑल आउट हो गई। यंगस्टार मालथौन के गेंदबाजो के आगे बांदरी यंगस्टार के बल्लेबाज नाकाम साबित हुए वह कोई बड़ा लक्ष्य नहीं बना पाई। मालथौन यंगस्टार के तेज गेंदबाज समीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में पांच रन देकर चार विकेट हासिल किए जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बांदरी के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालथौन की टीम ने महज ढाई ओवर (15 गेंदों) में बिना विकेट खोए आसानी से ओपनिंग जोड़ी ने 43 रनों के लक्ष्य हासिल कर यंगस्टार बांदरी को करारी शिकस्त दी। जिसमें मनोज यादव ने 12 गेंदों पर 40 रन बनाए। यह सैमी फाइनल मैच 12 -12 ओवर का खेला गया। सेमीफाइनल महामुकाबला का लुफ्त उठाने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद हुए। बांदरी से बड़ी संख्या में दर्शकगण व समर्थक मैदान पर पधारे हुए थे। यंगस्टार बांदरी की बड़ी हार ने उन्हें निराश किया


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.