जिसकी थी पुलिस को 1 साल से तलाश वो खुद आ पहुंचा थाने, पत्नी बनी इसकी वजह

इंदौर- एमपी के इंदौर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां धोखाधड़ी का एक आरोपी बीवी से विवाद के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। भंवरकुआं पुलिस आरोपी को पिछले एक साल से ढूंढ रही थी। साथ ही उसके ऊपर दो हजार रुपये का इनाम भी था। बीवी के विवाद के बाद वह खुद ही पुलिस थाना पहुंच गया। अब पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। साथ ही आरोपी से उसके ऊपर दर्ज मामलों को लेकर पूछताछ की जाएगी।
दरअसल भंवरकुआं पुलिस ने पिछले साल शासकीय गुटकेश्वर महादेव की जमीन बेचने के मामले में भू माफिया लालू नागर,आलोक राठौर समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसमें कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, फरार चल रहे आरोपी दिनेश मेहता को भंवरकुआं पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। इसी बीच आरोपी दिनेश मेहता का विवाद उसकी पत्नी से हो गया। दरअसल, भंवरकुआं पुलिस ने पिछले साल शासकीय गुटकेश्वर महादेव की जमीन बेचने के मामले में भू माफिया लालू नागर,आलोक राठौर समेत एक दर्जन से अधिक लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसमें कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, फरार चल रहे आरोपी दिनेश मेहता को भंवरकुआं पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। इसी बीच आरोपी दिनेश मेहता का विवाद उसकी पत्नी से हो गया।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.