बेटे की शादी के लिए बैंक से लिया था लाखों का लोन, हेडमास्टर ने ट्रेन के नीचे आकर की खुदखुशी

चांपा जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र के खोखसा फाटक के पास 55 वर्षीय शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुरेश यादव बलौदा विकासखंड के नवागांव के मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर के कलेक्ट्रेट कॉलोनी के वार्ड नंबर- 19 के रहने वाले सुरेश यादव (55) बुधवार की सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले थे। उन्होंने घर के गेट को बाहर से बंद कर दिया था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे, तो उनका बेटा अमित यादव अपने पिता को ढूंढने के लिए निकला। उसे पता चला कि खोखसा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। जब उसने वहां जाकर देखा, तो उसके पिता सुरेश यादव का शव उसे दिखाई दिया। अमित ने तुरंत पिता के आत्महत्या की खबर परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी और बेटी मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे अमित ने बताया की उसकी शादी अगले महीने जनवरी में होने वाली थी। उसके पिता शादी के खर्च को लेकर हमेशा परेशान रहा करते थे। उन्होंने शादी के लिए बैंक से 15 लाख रुपए और घर बनाने के लिए 15 लाख रुपए का लोन लिया था। कुल 30 लाख रुपए के लोन को चुकाने की चिंता उन्हें खाए जा रही थी। घरवाले उन्हें समझाया भी करते थे कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन आखिरकार उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक का बेटा अमित किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।


By - sagartvnews
21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.