चलती कार में अचानक उठा धुआं और कुछ देर में जलकर ख़ाक हुई कार || SAGAR TV NEWS ||

 

चलती कार में अचानक आग लग जाने के बाद वो आग का गोला बन गयी। जिसके बाद कार बुरी तरह से जलकर ख़ाक हो गयी। वहीं इस हादसे में कार चालाक की जान बाल-बाल बच गयी है। घटना रतलाम जिले के बिलपांक टोल से सामने आई है। जहां महू-नीमच फोरलेन पर बदनावर से रतलाम तरफ आ रही कार में अचानक आग लग गई। धार के बदनावर के रहने वाले किसान की यह कार है। आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को इस बात की सूचना दी थी। जब तक मौके पर दमकल पहुंचती और आग बुझाती तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बताया गया की आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट है।
जानकारी के मुताबिक धनंजय जो खेती किसानी करते हैं वो किसी काम से अपनी कार से रतलाम के लिए दोपहर में निकले थे। बदनावर से निकलने के बाद उनकी कार में कुछ भी गड़बड़ी नहीं थी। लेकिन जैसे ही टोल नाके पर टोल की पर्ची कटाने के बाद आगे बढ़े तभी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। उन्हें शंका हुई तो उन्होंने कार को सडक़ की साइड में खड़ा करके देखना चाहा। लेकिन तभी कार में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हो पाई।--------


By - Sagar tv news
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.