विदेशी दूल्हा की देसी दुल्हन से शादी, बारात में जमकर झूमे बाराती और घराती

विदेशी दूल्हा की देसी दुल्हन से शादी, बारात में जमकर झूमे बाराती और घराती

विदेशी दूल्हे की बारात देखते रह गए लोग एमपी की दुल्हन से किया निकाह


मध्य प्रदेश की रहने वाली एक दुल्हन को विदेशी दूल्हा विदा कर ले गया है। और ये शादी पूरे धूमधाम से की गयी है। जिसमें घराती और बाराती थिरकते हुए नज़र आये। तस्वीरें एमपी के धार जिले के मनावर की हैं। जिसके बाद वेब इस शादी की जमकर चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले ऐश हॉन्सचाईल्ड ने मनावर की तबस्सुम हुसैन से निकाह किया। विदेशी दूल्हे हॉन्सचाइल्ड जब घोड़ी पर सवार होकर निकला तो लोग इस विदेशी दूल्हे को देखते ही रह गए। ऐश ने सिर पर सेहरा बांध रखा था। बारात के दौरान वो बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए नजर आया। तो बाराती बने रिश्तेदारों ने भी जमकर डांस किया। दूल्हे की मां जेनियर पैरी भी रास्ते भर थिरकती रही। तबस्सुम और ऐश की शादी भारतीय रीति-रिवाज से हुई है। बताया गया की दोनों ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान एक दूसरे से मिले यही उनका प्यार परवान चढ़ा। बीते 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया दोनों ने विदेश में कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद उन्होंने यहां पूरे रीति रिवाज से फिर से शादी करने का फैसला लिया। जिससे ऐश अपनी मां जेनिफर पैरी के साथ मनावर पहुंचे।
मनावर की पटेल कॉलोनी में रहने वाले लड़की के पिता सादिक हुसैन की बस स्टैंड पर छोटी सी साइकिल की दुकान है। साल 2016 में मप्र सरकार से तबस्सुम को उच्च शिक्षा के लिए 45 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी। साल भर बाद 2017 में तबस्सुम पढ़ाई करने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन चली गई। यहां साल 2020 में जर्मनी की एक कंपनी से उसे स्कॉलरशिप के रूप में करीब 74 लाख रुपए मिले। तबस्सुम इसी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
बताया गया की तबस्सुम और ऐश दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आये।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.