तलाक लेने के लिए एक पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को चढ़वा दिया HIV संक्रमित खून, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक युवक ने पत्नी से तलाक लेने के लिए उसे HIV संक्रमित खून चढ़वा दिया। पत्नी प्रेग्नेंट थी, जब वह रेग्युलर चेकअप के लिए डॉक्टर के पास पहुंची तब ब्लड टेस्ट के जरिए उसे पता चला। पत्नी ने ताडेपल्ली पुलिस में पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
महिला का आरोप है कि पति उससे दहेज के लिए मारपीट करता था। दोनों की एक बेटी है, लेकिन वह बेटा चाहता था। उसके विशाखापत्तनम की एक महिला से अवैध संबंध हैं। पत्नी से तलाक आसानी से मिल सके, इसलिए उसने पत्नी को एड्स की बीमारी दे दी। ताडेपल्ली में रहने वाला 40 साल का शख्स एम चरण अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता था। उसने प्लान बनाया। वह प्रेग्नेंट वाइफ को झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने महिला से कहा कि प्रेग्नेंसी में उसे जरूरत पड़ेगी, इसलिए खून चढ़ाना पड़ेगा। यह खून HIV इन्फेक्टेड था। महिला को कुछ दिन बाद पता चला कि वह HIV पॉजीटिव है। इसके बाद उसने पति से पूछा कि उसने क्या करवाया था।पति ने कहा आंगनवाड़ी में टीका लगवाने से उसे इंफेक्शन हुआ है।


By - sagartvnews
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.