रेंजर पर हुआ जानलेवा हमला लाठी और डंडों से मारपीट

 

 

वन अमले पर लगातार ही हमले किए जाने के मामले दमोह जिले में सामने आ रहे हैं. एक पखवाड़े में तीन मामले वन अमले पर हमले के आने के बावजूद भी इन पर लगाम नहीं लग पा रही. दो मामले जहां वन रक्षकों पर हमले के आए हैं. वही यह मामला दमोह रेंज के रेंजर पर हमले का है. जिसमें रेंजर को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है

वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दमोह रेंज के रेंजर केके नामदेव आम चोपरा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान एक मुरम से भरा हुआ ट्रैक्टर जा रहा था. जब ट्रैक्टर रोक कर उन्होंने जानकारी चाही, तो स्थानीय कुछ दबंगों द्वारा ट्रैक्टर को भगा दिया गया और रेंजर पर हमला कर दिया गया. रेंजर के मुताबिक यह लोग पहले भी वन भूमि पर कब्जा कर चुके हैं, और उनका कुछ समय पहले भी अतिक्रमण  हटाया जा चुका है. उन्हीं लोगों के द्वारा फिर यह हमला किया गया है. जिसमें रेंजर को पीठ और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर डीएफओ ने पहुंचकर  कार्यवाही शुरू की है.


By - Shantanu bharat (Damoh MP)
05-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.