मालथौन में नवनिर्वाचित सरपंचों का तीन दिवसीय त्रिस्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

मालथौन- मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने सोमवार को मालथौन जनपद में त्रिस्तरीय नव निर्वाचित सरपंचों के तीन दिवसीय मूलभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र नौगांव के तत्वाधान में आयोजित त्रिस्तरीय नव निर्वाचित सरपंचों के तीन दिवसीय मूलभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में मालथौन जनपद के सभी सरपंचों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि ग्राम स्तर पर विकास करने की महती जिम्मेदारी सरपंचों की होती है। सरपंच ही वह व्यक्ति है जो एक एक ग्रामीण से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि आप गांवों में विकास कीजिये, बजट की चिंता मत करिए, उसकी चिंता मंत्री भूपेंद्र भैया को रहती है। आप विकास पर ध्यान दीजिए विकास के लिए पैसे की कोई कमी नही होगी। प्रशिक्षण में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने सरपंचों को अपने ग्राम में विकास कैसे करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर रामकुमार बघेल, बालवीर सिंह राजपूत एवं भाजपा के नेता, कार्यकर्ता, सरपंच संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे। 


By - sagartvnews
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.