मंत्री भूपेंद्र सिंह का घर कमलनाथ ने कैसे बचाया था सुनिए उन्ही की जुबानी || SAGAR TV NEWS ||

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने भूपेन्द्र सिंह का बंगला सुरक्षित रखने के लिए उसे नकुलनाथ के नाम कर दिया था।
भोपाल में हुई प्रेस वार्ता में कमलनाथ ने कहा कि मैं अभी उनकी पोल खोल दूं? भूपेन्द्र सिंह का घर तक मैंने नहीं लिया। उनका घर सुरक्षित रखने के लिए मैंने उसे नकुल के नाम पर कर दिया। सब मंत्री मेरे पीछे पड़े थे कि ये घर चाहिए। वो घर उनके पास रहे इसलिए मैंने उसे नकुल नाथ के नाम कर दिया था। उन्होंने रिक्वेस्ट की थी कि मेरा बेटा यहां पढ़ रहा है, घर मेरे पास रहने दीजिए। मैंने नकुल नाथ के नाम पर करा कर खाली नहीं कराया था।
उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे पढ़ रहे हैं। अभी यहां से मत हटाइए। मैंने सोचा ये मानवता की बात है, बच्चे पढ़ रहे हैं। मैंने उनके ऊपर कोई अहसान नहीं कर रहा था। उनकी मांग भी गलत नहीं थी। सही बात उन्होंने बताई तो क्योंकि मेरे अपने लोग जो प्रेशराइज कर रहे थे, उनसे सुरक्षित रहे इसलिए उसे नकुल के नाम कर दिया।


By - Sagar tv news
18-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.