अस्पताल से घर लेकर पहुंचे मनोज तिवारी, फूलों से किया स्वागत, बोले- छोटा बाबू घर आ गया
भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। मनोज तिवारी कुछ दिन पहले ही तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने एक प्यार सी बेटी को जन्म दिया। मनोज तिवारी अब अपनी नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं। मनोज तिवारी अपनी लाडली को जैसे ही गोद में लेकर कार से निकले वैसे ही फूलों के साथ उनकी नन्ही परी का वेलकम किया गया. फिर घर में एंट्री करने से पहले बेटी की आरती उतारी और टीका लगाया। मनोज तिवारी ने घर में बने मंदिर में भी अपनी नन्ही परी के साथ दर्शन किए. भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने बेटी को प्यार से बेड पर लिटाया। बेबी के वेलकम के लिए मनोज तिवारी ने अपने घर को भी काफी अच्छा डेकोरेट किया. उनका पूरा परिवार नन्ही परी के आने का जश्न मना रहा है।