सागर-कांग्रेस ने शुरु की मंत्री भूपेन्द्र सिंह की घेराबंदी, दिग्गज नेता के आने से पहले भाजपा में खलबली

 


बुन्देलखडं क्षेत्र में कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुणोदय चौबे के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब कांग्रेस खुरई विधानसभा क्षेत्र में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की घेराबंदी में जुट गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार 17 दिसंबर को खुरई का दौरा करेंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र खुरई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मुकद्मों को लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
दिग्विजय सिंह के साथ अधिवक्ता शशांक शेखर के नेतृत्व में वकीलों का एक दल भी सागर जाएगा। दिग्विजय सिंह सागर जिले में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार, उनके खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमे और अन्य अत्याचार का जमीनी मुआयना करेंगे और उन्हें हर संभव मदद देने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे। वे शासन प्रशासन में उत्पीड़न के शिकार पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात करेंगे।
दिग्विजय सिंह के खुरई के दौरे के पहले गुरुवार को सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस की सरकार में हुए भाजपा कार्यकर्ता के उत्पीड़न के मामले गिनाए। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कांग्रेस की सरकार में मेरे परिवार को प्रताडित किया गया। दिग्विजय सिंह जहां भी जाते हैं वहां षड्यंत्र करते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं। जनता का उन पर से विश्वास उठ गया है।


By - SAGAR TV NEWS
16-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.