महिलाओं को एनीमिया और पीरियड को लेकर जागरूक करने अनोखी पहल

 


मध्यप्रदेश के रीवा जिले के कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक ऐसा पोट्रेट बनाया जा रहा है। जिसमें सेनेटरी नैपकिन, विटामिन और आयरन की गोलियों का उपयोग किया गया है। इसके माध्यम से आर्टिस्ट ने महिलाओं को एनीमिया और पीरियड को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया है। बताया जाता है कि देश के सबसे बड़े पोट्रेट बनाने का काम स्केच आर्टिस्ट विभूति मिश्रा 12 दिसंबर से कर रहे है। जिसे वे 4000 वर्ग फुट में बना रहे है। यह पोट्रेट न केवल भारतीय रिकॉर्ड होगा बल्कि इसे इंटरनेशनल अवार्ड भी मिलने की उम्मीद है। स्केच आर्टिस्ट विभूति मिश्रा ने बताया कि इसमें मल्टी विटामिन, आयरन, कैल्शियम की दवाओं के अलावा सेनेटरी नेपकिन का उपयोग किया गया है। स्केच तैयार हो जाने के बाद इसकी आधिकारिक फोटो और वीडियो मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद यह सारी दवाइयां शहर की कन्या स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को जागरूक करने के लिए बांट दी जाएगी।


By - SAGAR TV NEWS
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.