फिल्म पठान पर बढ़ा विवाद, इंदौर में फूंके गए शाहरुख-दीपिका के पुतले

मध्यप्रदेश में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान का विरोध तेज हो गया है। इंदौर के मालवा मिल चौराहे पर आज शाहरुख खान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने शाहरुख खान के पोस्टर पर चप्पलें मारीं, इसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा ने पुतला दहन कर विरोध जताया।
पठान फिल्म को मुस्लिमों के खिलाफ बताया। इस फिल्म में मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काया गया है। पठान मूवी 25 जनवरी को रिलीज होना है। एक महीने पहले इसका टीजर और हाल ही में इसका पहला सॉन्ग बेशरम रंग रिलीज किया गया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने बेहद हॉट और बोल्ड सीन दिए हैं। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी है, इसे लेकर मूवी का विरोध हो रहा है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी कह चुके हैं कि पठान फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक करें, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं, इस पर फैसला किया जाएगा। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष ने भी फिल्म के सीन्स को लेकर आपत्ति जताई है। इस फिल्म के लिए दीपिका ने 15 करोड़ चार्ज किए हैं, वहीं जॉन ने 20 करोड़ रुपए फीस ली है। और शाहरुख ने 100 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है।


By - sagartvnews
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.