राजा पटेरिया मामले में पीडब्ल्यूडी के टाइम कीपर और सब इंजीनियर निलंबित

 


एमपी के पन्ना में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मर्डर करने के लिए तत्पर रहने के वायरल वीडियो मामले प्रशासन ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर संजय खरे और टाइमकीपर रणधीर सिंह को निलंबित कर दिया है। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कार्यवाही करते हुय पीडब्ल्यूडी के टाइम कीपर रणधीर सिंह और सब इंजीनियर संजय खरे पर गलत तरीके से सरकारी रेस्ट हाउस उपलब्ध कराने का दोषी माना है। निलंबन के आदेश कार्यपालन यंत्री एबी साहू ने जारी किए।
बता दें कि बीते दिन पन्ना पुलिस ने हटा से राजा पटेरिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद न्यायालय ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। राजा पटेरिया प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने के मामले में फिलहाल पवई जेल में कैद हैं। वहीं उनके बयान के बाद पूरे मध्यप्रदेश की राजनीति गर्म है। मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री कांग्रेस पार्टी में हमलावर हैं। वही पार्टी इस पल्ला छुड़ाना चाहती है।


By - SAGAR TV NEWS
14-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.