सागर- ठण्ड में ठिठुरते गरीब असहायों को बालाजी प्रागंण में बांटे कम्बल

सागर- श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. महादेव प्रसाद दुवे जी के नेतृत्व में आज बालाजी प्रागंण में ठण्ड से ठिठुरते असहाय गरीबों, महिलाओं, को मानव सेवा के लिए समस्त कार्यकर्तागणों ने कम्बल वितरित किए। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पं. महेश त्रिपाठी ने कहा कि ठंड में असहायों को कम्बल वितरित करना पितरों की मुक्ति हेतु एवं नारायण सेवा का कार्य है, इस हेतु पं. महादेव प्रसाद दुबे जी एवं उनके समस्त संगठन बधाई के पात्र है। इस पुण्य कार्य में तेजसिंह ठाकुर संचालक ज्ञानगंगा हायर सेकेण्डरी स्कूल मकरोनिया, पं. मयंक दुबे, पं. प्रभांशु दुबे, पं. आशु दुबे, दीपक जैन, राहुल जैन, मणिकांत जैन सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


By - sagartvnews
14-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.