मोदी पर बयान देने वाले कांग्रेस नेता को जेल भेजा, सागर आईजी ने दी जानकारी

 


PM मोदी को लेकर विवादित देने के मामले में MP के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को कोर्ट ने जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह 5.30 बजे पुलिस ने पटेरिया को उनके घर से गिरफ्तार किया। पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यहीं से उन्हें अरेस्ट किया।
पुलिस पटेरिया को JMFC कोर्ट पवई लेकर पहुंची। इससे पहले मेडिकल चेकअप के लिए पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। प्रथम श्रेणी न्यायालय ने पटेरिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। राजा पटेरिया ने 11 दिसंबर को एक सभा में कहा था, अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। इन द सेंस हराने का काम करो। वहीं इसको लेकर सागर आई जी अनुराग ने बताया कि 11 तारीख को उनके द्वारा कहीं अशोभनीय बांतो पर 12 तारीख मो मामला दर्ज कर आज गिरफ्तार कियागया है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.