रणवीर सिंह ने भीड़ में बचाई छोटे बच्चे की जान, फैंस बोले- आप हो असली सुपरस्टार

 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में अपकमिंग फिल्म सर्कस के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट को मुंबई के मलाड में ऑर्गेनाइज किया गया था। अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सभी लोग रणवीर की खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल रणवीर की एक झलक पाने के लिए इवेंट में जबरदस्त भीड़ थी। इस दौरान एक छोटा बच्चा भीड़ में फंस गया। जैसे ही रणवीर ने उस छोटे बच्चे को रोते हुए देखा, वैसे ही उन्होंने फौरन उस बच्चे को गोद में उठा लिया और उसे भीड़ से निकालकर खूब प्यार किया। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रणवीर के इस जेश्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, रणवीर सिंह आप ही असली सुपरस्टार हैं। वहीं दूसरे ने लिखा, ये बहुत स्वीट है। लव यू हीरो। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद सर्कस के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


By - sagartvnews
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.