सागर- मकरोनिया गंभीरिया स्टेडियम का विधायक प्रदीप लारिया ने किया भूमि-पूजन


सागर- मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 04 में स्थित मकरोनिया गंभीरिया में 1 करोड़ 37 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आउटडोर खेल स्टेडियम का भूमि पूजन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीहीलाल अहिरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो द्वारा स्टेडियम का शिलन्यास किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम नरेश साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद विवेक सक्सेना, महेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, मीनाक्षी विजय गोतम, निक्की टोप्पो, बलवंत सिंह, सरोज दिनेश दक्ष, निशांत आठिया, सुधा कमलेश पटेल, प्रभा रिछारिया, सोनू यादव, कोमल कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह,कपिल कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष गोकुल ठाकुर, साबूलाल रोहित, एवं महेन्द्र तिवारी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्टेडियम निर्माण के सबंध में प्रदीप अबिद्रा ने बताया कि साढे सात (7.50 एकड़) भूमि पर निर्मित होने वाले स्टेडियम के लिए म.प्र. शासन द्वारा राशि रू. 1 करोड़ 37 लाख रू.स्वीकृत किये गये है। जिससे सर्वप्रथम बाउण्ड्रीबॉल, गेट, मैदान का समतलीकरण, फुटबॉल आट, एथलेटिक्स मैदान एवं पवेलियन आदि का निर्माण किया जावेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने विधायक के अथक प्रयास से बनने वाले स्टेडियम के लिए मकरोनिया वासियों को शुभकामनाएं दी। विधायक लारिया को नगर पालिका की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। लारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के चहुविकास की कोई कसर नहीं छोड़ेगे और इसके लिए व्यक्तिगत रूप से दिन-रात एक कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को दिलाने का भरसक प्रयत्न करेंगे। लारिया ने बताया कि इस स्टेडियम के साथ-साथ एक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स नगर पालिका मकरोनिया के माध्यम से लगभग 2 करोड़ लागत का निर्मित कराया जावेगा जिसमें इन्डोर खेलों की व्यवस्था रहेगी।


By - sagartvnews
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.