महिला सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर शख़्स की बचा ली जान, जमकर हो रही तारीफ

महिला सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर शख़्स की बचा ली जान, जमकर हो रही तारीफ

महिला सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर एक शख्स की बचाई जान

अचानक बदहवास हुए एक व्यक्ति की जान बचाने लेडी इंस्पेक्टर ने जो काम किया। इससे अब उसकी जमकर सराहना की जा रही है। उसने CPR देकर शख्स की जान बचा ली। तस्वीरें एमपी के गवालियर की हैं। जहां एक महिला सब इंस्पेक्टर ने सड़क पर अचानक बेहोश हुए व्यक्ति की जान बचाई। हार्ट अटैक की संभावना पर उसे CPR दिया। जिसके बाद उसे राहत मिली इसके बाद डायल हंड्रेड की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इंसानियत का धर्म निभाते सब इंस्पेक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला SI ने सड़क पर बेहोश हुए व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान समझदारी दिखाते हुए हार्ट अटैक की आशंका पर उसे CPR दिया।
जानकारी के मुताबिक सड़क पर गोले के मंदिर के पास में ही रहने वाले अनिल उपाध्याय नाम के व्यक्ति गुजर रहे थे। तभी अचानक वह बेहोश होकर सड़क पर जाए गिरे। जिसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर सोनम पाराशर तुरंत उनके पास पहुंची। जब वह बात करने की स्थिति में नजर नहीं आए तो हार्ट अटैक की संभावना को देखते हुए उन्हें तत्काल CPR दिया। जिससे उन्हें राहत मिली इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को जानकारी दी गयी।
वीडियो सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर सोनम पाराशर की जमकर सराहना की जा रही है-


By - sagar tv news
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.