बदमाश ने फिर दी पुलिस को चुनौती, चलती जीप में बोनट पर खड़े होकर किया Stunt ! || SAGAR TV NEWS ||

 

राजधानी भोपाल के कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना ने फिर ऐसा काम किया की वो चर्चाओं में आ गया है। इस बार जुबेर मौलाना का जीप पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथियों के साथ चलती जीप में बोनट पर खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में जुबेर का साथी बदमाश सन्नी मालिक भी स्टंट करते दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है की जुबेर मौलाना राजधानी भोपाल का निगरानी शुदा बदमाश है। वह कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। इस बार उसका जीप पर स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथियों के साथ स्टंटबाजी करते नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस खतरनाक स्टंट को देख लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बता दें की कुख्यात बदमाश इससे पहले भी स्टंटबाजी के चक्कर में गिरफ्तार हुआ था। अगस्त 2021 में राजधानी के अटल पथ पर कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना का कार से स्टंट करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बताया गया की जुबेर मौलाना पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।--------


By - Sagar tv news
11-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.