सागर जिले के खुरई में एक सडक हादसा हो गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार भाई बहन घायल हो गए। जानकारी मुताबिक खजुरिया निवासी शेखर अहिरवार अपनी बहन लक्ष्मी अहिरवार तेवरा आए हुए थे। जब वे बाइक से अपने गांव खजुरिया जा रहे थे, तब तलापार तिराहे के पास एक गाय को बचाने के चक्कर में वे दूसरी गाय से टकरा गए। जिसमें दोनों के हाथ पैर में चोटें आई है। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। दोनों को खुरई सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में दोनों का इलाज किया जा रहा है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.