मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से किया गया वो इंसानियत तो नहीं हो सकती

 

दमोह जिले के पटेरा थाना इलाके में एक मानिसक रूप से विक्षिप्त महिला से हैवानियत किये जाने का मामला सामने आया है। बताया गया की महिला के साथ न सिर्फ हैवानियत की गयी बल्कि उसका बुरी तरह से मर्डर भी कर दिया। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद एसपी डीआर तेनीवार भी पटेरा स्थित घटनास्थल पहुंचे थे और जायजा लिया। एसपी ने बस स्टैंड पर विक्षिप्त महिला कीजान जाने के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही हटा sdop वीरेंद्र बहादुर सिंह, थाना प्रभारी एस बी मिश्रा को तत्काल ही मामले में जांच के निर्देश देकर कहा की घटना का जल्द पुलिस खुलासा करेगी। अपराधी बच नही पाएंगे।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह यंहा नए बाजार के पास विक्षिप्त महिला की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली थी। जिसके मर्डर की आशंका जताई जा रही थी। मामले में पटेरा पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।


By - SAGAR TV NEWS
10-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.