पिता का सपना पूरा, बेटा हैलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा

 


एक दूल्हे के पिता ने सोचा था कि जब उसका बेटा बड़ा हो जाएगा तो उसकी शादी पर हेलीकॉप्टर से बारात लेकर जाएंगे और उसका सपना आज पूरा हो गया। उसकी बारात हेलीकॉप्टर से ले जाई गई गई। जिसमें दूल्हा सहित उसके दादा, दादी, बहन बैठकर गए। यह दिलचस्प मामला हरियाणा के करनाल से सामने आया है। बताया जाता है कि यह अनोखी बारात करनाल के मक्को माजरा गांव से अंबाला हेलीकॉप्टर से पहुंची। उसमे बैठे दूल्हे सुधीर के परिवार के लोग काफी खुश दिखे और सोच रहे थे कि आज उनका बेटा सुधीर अपनी दूल्हन षालिनी के साथ सात फेरे लेगा और उसे वो हेलीकॉप्टर में ही बैठाकर वापस घर लाएगा। इस मौके पर उसकी बहन, मौसी सहित अन्य रिश्तेदार सब खुष और नाचते दिखे। जब बारात गांव पहुंची तो गांव वाले भी हेलीकॉप्टर आने की खुशी में ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नाच रहे थे। बच्चे काफी खुश थे क्योंकि उन्होंने हेलीकॉप्टर को पहली बार इतने पास से देखा था। बहरहाल, दोनों की धूमधाम से षादी हुई। बताया जाता है कि करनाल में अब हेलीकॉप्टर में बारात ले जाने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। पहले भी ऐसे ही बारात गई है।


By - SAGAR TV NEWS
10-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.