बदमाशों के हौंसले बुलंद, युवती को घर से उठाकर ले जाने का प्रयास ! || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि एक दर्जन बदमाशों ने युवती के घर में पथराव कर दिया। जिसमें युवती और उसकी मां घायल हो गई। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी मुताबिक चिमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरुपति गोल्ड कॉलोनी में एक युवक कॉलोनी में ही रहने वाली युवती से छेड़छाड़ कर रहा था, जब उसकी मां ने उसे वहां से जाने के लिए कहा तो युवक ने करीब आधा दर्जन बदमाषों को बुलाकर युवती के घर पर पथराव करवा दिया। इस दौरान आरोपियों ने युवती और उसकी मां के साथ मारपीट भी की। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई है। युवती को प्राइवेट हॉस्पिटल के भर्ती किया गया है। युवती की मां ने बताया कि बदमाशों ने उसकी बेटी को उठाकर ले जाने का भी प्रयास किया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत चिमनगंज थाने में की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि उज्जैन में अपराध लगातार बढते जा रहे है। दो दिन पहले ही बदमाषों ने बीजेपी पार्षद का मर्डर कर दिया था। ऐसे ही इससे पहले मेले में एक युवक की बहन के साथ बदमाषों ने छेड़छाड़ की थी और जब उसके भाई ने बदमाशों का विरोध किया था तो बदमाषों ने उसकी जान ले ली थी।


By - Sagar tv news
10-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.