सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा, ट्रेडिशनल लुक में देखकर फैंस ने की तारीफ

प्रीति जिंटा हाल ही में विदेश से मुंबई लौट आई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो वापस आते ही सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची हैं। इस वीडियो में प्रीति गणपति के दर्शन करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान उन्हें ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। प्रीति व्हाइट और रेड कलर के अनारकली सूट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस जेस्चर को काफी पसंद कर रहे हैं। प्रीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मुंबई में वापसी, वापस सिद्धिविनायक मंदिर में…वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरो-ताजा महसूस करना अद्भुत था। 


By - sagartvnews
10-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.