घर में घुस आया परिचित युवक और लड़की को कहीं का नहीं छोड़ा !

घर में घुस आया परिचित युवक और लड़की को कहीं का नहीं छोड़ा !

घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म
फोटो वीडियो बनाकर किया शोषण !

घर में घुसकर एक लड़की से जबरन दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। जहां परिचित ने ही इस काम को अंजाम दिया है। घटना ग्वालियर जिले के हजीरा थाना इलाके की है। बताया गया की युवती को घर में अकेला पाकर एक युवक घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शोषण करता रहा। वहीं किसी को बताने पर धमकी भी दी थी। जिससे परेशान पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया की बीते 5 अक्टूबर को रात करीब 11 बजे वो अपने घर पर अकेली थी। तभी उसका परिचित नीरज तिवारी घर आया। और उसके साथ जबरन गलत काम किया। आरोपी ड्राइवर बताया जा रहा है।
सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है की लड़की जब नौकरी के लिए जा रही थी तभी आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
09-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.