युवक ने दिखाया बड़ा दिल इस अनोखी शादी के बाद आप भी इन्हे दुआ देंगे

युवक ने दिखाया बड़ा दिल इस अनोखी शादी के बाद आप भी इन्हे दुआ देंगे

दिव्यांग दुल्हन का हमसफ़र बन युवक ने की मिसाल पेश

कहते हैं की शादी का बंधन सात जन्मों का बंधन होता है। इसी तरह एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसे देखकर आप भी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेंगे। जहां दूल्हा सब कुछ जानते हुए भी शादी के लिए राजी हो गया दरअसल एमपी के विदिशा जिले में गायत्री परिवार के मंदिर में एक अनोखा विवाह देखने को मिला। इमलावदा गांव निवासी वीर सिंह रघुवंशी जो शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन उन्होंने पैर से दिव्यांग सरोज कुशवाहा के साथ सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया है। गायत्री परिवार में हुई शादी में वर वधू दोनों ही परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी की सहमति से यह शादी संपन्न हुई। दूल्हा बने वीर सिंह का कहना है। कि उन्होंने अपनी मर्जी और पूरी निष्ठा के साथ यह शादी की है। पत्नी के दिव्यांगता से उसे कोई परहेज नहीं है। वीर सिंह ने दूसरों को भी आगे कर आकर ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं परिवार के सदस्यों का कहना है कि शादी से पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। वो एक दूसरे को पसंद करते हैं। दिव्यांगता उनके जीवन में किसी प्रकार से आड़े नहीं आएगी।
तो मंदिर के पुजारी प्रेम नारायण का कहना है कि उन्होंने कई विवाह कराए हैं। लेकिन इस प्रकार का विवाह पहली बार देखा है। जो अंतरजाति विवाह होने के साथ-साथ एक दिव्यांग जीवन सुधारने के लिए युवक ने ऐसा किया है।

 

 


By - sagar tv news
09-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.