सागर के 586 हितग्राहियों को कराया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ,

सागर- मध्यप्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के गरीब, किसानों, युवाओं, महिलाओं का जीवन बदलने का कार्य कर रही है। करोड़ों प्रदेशवासियों की दुआओं से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह को ऊर्जा मिलती है जिससे वे सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक प्रतिदिन प्रदेश के विकास के लिए परिश्रम करते हैं। उक्त विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के महाकवि पद्माकर सभागार से वर्चुअली उपस्थित रह कर मंदसौर में आयोजित मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पीएम आवास योजना शहरी एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से हितग्राहियों को करोड़ों रुपए के हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
अपने संबोधन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार 18 घंटे प्रदेशवासियों की चिंता करते हुए उनको हर संभव मदद देने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। जिनके सफल क्रियान्वयन के माध्यम से प्रदेशवासियों को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः 6ः00 बजे से लेकर रात्रि 2 बजे तक केवल प्रदेशवासियों के हित की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी शक्ति और ऊर्जा उनको प्रदेशवासियों की दुआओं के कारण मिलती है। इन्हीं दुआओं, प्यार और स्नेह से वह प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के माध्यम से जहां लाखों हितग्राहियों को आज लाभान्वित किया जा रहा है वहीं एक लाख आवास हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 400 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जा रही है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज मध्यप्रदेश पूरे देश में हर दृष्टि में अपना प्रथम स्थान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का कोई भी गरीब व्यक्ति आवास एवं अन्य हितलाभों से वंचित नहीं होगा।
इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिससे कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति बगैर पक्की छत के नहीं रहेगा। श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। श्री शैलेश केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज प्रत्येक गरीब परिवार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे रहा है कि इनकी योजनाओं के माध्यम से आज हमें पक्का आवास मिल रहा है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, डॉ. सुशील तिवारी, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री शैलेश केशरवानी, श्री विनोद तिवारी, श्री शैलेंद्र ठाकुर, श्री नवीन भट्ट, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, श्री सचिन मासीह, श्री राजेश ठाकुर, श्री संजय तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं हितग्राही मौजूद थे। कार्यक्रम में अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की 586 हितग्राहियों को 5 करोड़ 86 लाख की राशि हस्तांतरित की। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के अंतर्गत 220 हितग्राहियों को 40 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद जैन ने किया जबकि आभार नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने माना।  


By - sagartvnews
09-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.