सागर- गढ़ाकोटा में हज़ारों लोग उमड़ पड़े बागेश्वर धाम के महंत को सुनने

 


सागर जिले के गढ़ाकोटा में गोपाल जी खेल परिसर स्थित बल्लभ भाई स्टेडियम में चल रही भक्तमाल कथा में हजारों भक्तजन शामिल हो रहे हैं वहीं बीते दिन बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का देर शाम नगर आगमन हुआ। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और उनके बेटे अभिषेक भार्गव ने उनका अभिवादन किया। बागेश्वर महाराज के दर्शन पाने क्षेत्र भर से हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा था। बता दें कि गढ़ाकोटा नगर में भक्तमाल कथा के आयोजन में वृंदावन धाम से बड़ी संख्यां में साधु संत महात्मा आये हुए हैं।
इस दौरान मंच से बागेश्वर धाम के महंत ने शुभाशीष देते हुए कहा कि जो होता है अच्छे के लिये होता है। एक राजा थे जिनका तलवारबाजी करते हुए हाथ की अंगुली कट जाती है। राजा अपने मंत्री से पूछता है तो वह कहते है कि जो हुआ अच्छा हुआ। यह सुनकर क्रोधवश राजा उसे कारावास का दंड दे देते हैं। एक दिन शिकार पर जंगल मे भटककर राजा जंगली लोगों के चंगुल में फंस गये। उन्हें एक नरबलि की जरूरत थी जब राजा के शरीर को देखा गया तब उनकी अंगुली कटी देखकर उन्हें छोड़ दिया गया। इस प्रकार राजा मृत्यु से बच गये। अब राजा ने दरबार मे बुलाकर घटना सुनाई तब मंत्री बोले की अगर वो साथ में रहता तो आप तो बच गये वो मर मारा जाता। इसलिए कहते हैं। जो होता है। अच्छे के लिये होता है।
वहीं श्रद्धालु दिन भर से धीरेन्द्र शास्त्री का इन्तजार करते रहे लेकिन दोपहर से रात हो गयी थी।


By - SAGAR TV NEWS
08-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.