सागर- अपने दोस्त को ठिकाने लगाकर रची कहानी, दो आरोपियों को भेजा जेल

 

सागर जिले के बंडा थाना इलाके में एक मर्डर को आरोपियों ने घटना में बदल दिया था। मामले में पुलिस ने रविराजा परिहार के मर्डर काण्ड का खुलासा किया है। घटना बीते 29-30 नवम्बर की दरमियानी रात हुई थी। 6 लाख रूपये के लेनदेन पर रविराजा को ठिकाने लगा दिया। दरअसल 30 नवंबर को सागर कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी बी.एम.सी सागर ने फोन पर बताया की एक व्यक्ति जिसने अपना नाम विक्रम सिंह निवासी दलपतपुर थाना बण्डा बताया। वहां सोनी पेट्रोल पम्प के सामने स्कार्पियो वाहन जिसमें वो दोनो व्यक्ति सवार थे। अन्य वाहन से दुर्घटना होने से रवि राजा परिहार निवासी छतरपुर की जान चली गयी जबकि एक अन्य रवि यादव घायल है जिसे इलाज के लिए भेजा। वहीं मृतक के परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि लूट की नियत से मारपीट करना बताया। जब पुलिस ने पेट्रोल पंप के आसपास 200 मीटर के दायरे में निरीक्षण परीक्षण किया। जहां किसी भी तरह से दुर्घटना और मारपीट लूट जैसी कोई घटना के साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की जहां पुलिस ने मृतक रविराजा सिंह परिहार निवासी मउरानीपुर जिला झांसी यूपी का निवासी था और छतरपुर के सिविल लाइन थाना इलाके में रहता था। उससे मारपीट करना पाया गया। तो स्कॉर्पियो वाहन मुहारी मौजा में बीला नहर के पास मिला। पुलिस ने 302 का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए।
जहां सामने आया की मृतक के दोस्त विक्रम सिंह दलपतपुर और रवि यादव ने पुलिस और परिजनों को गलत जानकारी दी थी। दोनों संदेहियों की गयी तलाश की गयी जहां विक्रम सिंह और रवि यादव ने बताया की विक्रम और रविराजा का शराब फेंकने से विवाद हो गया था। विक्रम को मृतक के 6 लाख रूपये भी देने थे। जिस पर से हुए विवाद में उसकी जान ले ली और इसे दुर्घटना बताने कहानी रची। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह और रवि यादव को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया। इसको लेकर बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.