भाजपा विधायक ने बेटे के साथ Talwar से काटे 41 केक, कांग्रेस ने साधा निशाना

 


पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे ने अपना 41 वा जन्मदिन अलग ही अंदाज़ में मनाया। विधायक ने अपने 8 साल के बेटे के साथ स्टेज पर एक साथ 41 केकों को तलवार से काटा। जिसका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के नेता केक को तलवार से काटने पर जनता को डराने की बात कह रहे हैं। मामला टीकमगढ़ जिले का है। जहां पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी ने अपना जन्मदिन कुछ इस तरीके से मनाया की वो चर्चाओं में आ गए। विधायक जी ने अपने 8 साल के बेटे के साथ खरगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर 41 केक को तलवार से काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
बताया गया की टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा के सत्ताधारी दल के विधायक ने तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने एक दो नहीं बल्कि लाइन से रखे 41 केक पर तलवार चलाई। खरगापुर में विधायक राहुल सिंह लोधी ने मंगलवार को जन्मदिन मनाया था।जिसको लेकर उन्होंने खरगापुर में सात दिवसीय रासलीला का आयोजन कराया था। मंगलवार रात रासलीला के समापन पर स्टेज पर केक काटा गया।


By - SAGAR TV NEWS
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.