सामंथा को मिला Most Popular Female star का खिताब, Top 10 एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ सामंथा No.1
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। दरअसल हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी गई है। जिसमें 10 एक्ट्रेसेस के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा सबसे टॉप पर आई हैं। जिसके बाद उन्होंने कई टॉप हीरोइन को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, नयनतारा, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, अनुष्का शेट्टी, कृति सुरेश,त्रिशा कृष्णन का नाम शामिल है। जिसमें सामंथा पहले नंबर पर आई हैं। सामंथा पुष्पा फिल्म में आइटम सॉन्ग करने के बाद रातों-रात स्टार बन गईं थी। अब मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की खबर सुनने के बाद फैंस सामंथा को बधाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर कर रहे हैं।