स्कूल में ठंड से बचने के लिए मिले गर्म कपड़े, छात्र छात्राओं के चेहरे पर आई मुस्कान

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलगन में विद्यालय के गरीब छात्र छात्राओं को प्राचार्य राममिलन मिश्रा द्वारा ठंड के गर्म कपड़े बांटे गए। इससे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। प्राचार्य मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष गरीब छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार अपने स्वयं के फंड से छात्रों को गर्म कपड़े बांटते हैं और ऐसे विद्यार्थियों को विशेष रूप से विद्यालय परिवार सहायता करता है जिनके माता पिता नहीं है या जिन बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है विद्यालय परिवार के प्राचार्य और प्रत्येक शिक्षक एक-एक बच्चे को गोद ले लेता है। इसकी समस्त जवाबदेही उन टीचर की है। टीचर बच्चों की पढ़ाई लिखाई बच्चों को कपड़े और समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराता है ऐसे बच्चों को पैसों की कमी के कारण उनको किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो उनको लगातार सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।विद्यालय परिवार में नीति अवस्थी, पुरुषोत्तम नगायच, अरविंद गोस्वामी, संदीप राजपूत, अमोल अहिरवार, रविंद्र दांगी, वैशाली जैन, अर्चना पाठक, अनीशा पटेल, रचना, निधि तिवारी आदि लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.