सागर- डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्यमें चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

सागर/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सागर द्वारा आज बाबा साहब की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.वि. सागर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। प्रांत सहमंत्री सावन सिंह ने बताया डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने देश भर में सामाजिक समरस्ता का संदेश दिया। सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया। आज हमें उन्हें याद कर उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता है। बाबा साहब अम्बेडकर एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक चिंतन है वह एक जीवनशैली है एवं जीवन पद्धति है जिसको हमें अपने अंदर आत्मसात करने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूचि लोधी, द्वितीय स्थान रक्षा ठाकुर, तृतीय स्थान भारती अहिरवार ने प्राप्त किया जिन्हें पुरूष्कार वितरण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभाग संयोजक श्रीराम रिछारिया, नगरमंत्री शुभ शर्मा, नगर सहमंत्री खुशबू विश्वकर्मा, मयंक सोनी, उत्कर्ष मिश्रा, श्रेयांश जैन, शिवांश चौरसिया, मोईन खान, अनुश्री अवस्थी, युवराज तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.