सड़क पार कर तेंदुआ जंगल तरफ भागा, तेंदुए को ढूंढने में जुटी पुलिस

 


फिर एक बार दमोह इलाके में तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आई है। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की सर्चिंग शुरू की। इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गयी थी। बताया जा रहा है की तेंदुआ दमोह कटनी रोड पार करते हुए भी देखा गया है। जो जंगल के रास्ते से वापिस भाग गया है। सलैया मार्ग से पड़री पहुचे तेंदुए को पकड़ने वन विभाग की टीम जोर आजमाइश में जुटी हुई है। वहीं इसके अलावा लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा होने से तेंदुआ एक खेत में जाकर बैठ गया। जो काफी देर तक वहां पर बैठा रहा। इस बात की पुष्टि वन विभाग के अधिकारीयों ने भी की है। वहीं दूसरी तरफ तेंदुए को लेकर लोगों में दशहत बनी हुई है।
फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किये जा रही है। वन विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।


By - SAGAR TV NEWS
04-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.