पुलिस को चकमा देकर 302 के आरोपी ने की भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने अच्छा नहीं किया !
पुलिस कस्टडी से भाग रहे दिव्यांग आरोपी को पकड़कर पुलिस ने उसके कूल्हे में लात मारी वहीं वीडियो बनाने पर गुस्साई पुलिस ने डिलीट करने की भी धमकी दी। मामला एमपी के टीकमगढ़ का है। जहां पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। बताया गया की जिला अस्पताल में भर्ती 302 के आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। खुद की लापरवाही देख आरक्षक ने आरोपी के कूल्हे में लात मार दी। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। तो पुलिस ने उसे डिलीट करने धमकी दी जिसका वीडियो सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक मर्डर के आरोप में देरी गांव निवासी घंसु कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया था। वो 1 साल 10 महीने से जेल में बंद था। आरोपी दिव्यांग है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी उसने भागने की कोशिश की लेकिन वो कुछ ही दूरी पर पकड़ा गया। आरोपी टैक्सी में बैठकर भागने की फिराक में था।
पुलिस ने आरोपी को भले ही पकड़ लिया लेकिन इस दौरान पुलिस की लापरवाही जरूर उजागर हुई है।