जानी दुश्मन कोबरा सांप और नेवले का वीडियो, देखिये आखिर क्या हुआ
जानी दुश्मन कोबरा सांप और नेवले का वीडियो, देखिये आखिर क्या हुआ
जानी दुश्मन कोबरा और नेवले की लड़ाई का जबरदस्त वीडियो
सांप और नेवले की दुश्मनी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दोनों की जब भी लड़ाई होती है तो खतरनाक ही होती है। कुछ इसी तरह का एक वीडियो बिहार के गोपालगंज से भी वायरल हो रहा है। जिसमें किंग कोबरा और नेवले के बीच संघर्ष हो रहा है। देखा जा सकता है की लड़ाई के दौरान किंग कोबरा फन बाहर निकालकर नेवले पर हमला कर रहा है। तो नेवला भी दांतो से किंग कोबरा को पकड़ने की बार-बार कोशिश करता है। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक यह लड़ाई चलती रही। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये वीडियो बिहार गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगंज उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास का है। बताया गया की बीते 1 दिसंबर को स्कूल के बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे तभी खिड़की से नेवले और सांप की आवाज सुनाई दी। जब शिक्षिका ने खिड़की से देखा तो नेवले और सांप की लड़ाई चल रही थी। जहां आखिरकार किंग कोबरा हार जाता है और नेवला उसे अपने मुंह में दबाकर झाड़ियों में भाग जाता है।