महिला को बचाने दो जवानों ने जो किया वो CCTV कैमरे में कैद हो गया
महिला को बचाने दो जवानों ने जो किया वो CCTV कैमरे में कैद हो गया
ट्रेन से नीचे गिरी महिला ट्रेन से कटते-कटते बची
एक महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वो नीचे जा गिरी। लेकिन तभी देवदूत बनकर आये रेलवे पुलिस जवान ने उसकी जान बचा ली। घटना राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से सामने आई। जहां महिला यात्री ट्रेन के नीचे आते बहाल-बाल बच गई। बताया गया की महिला चलती ट्रेन से उतर रही थी। तभी पैर फिसलने से वह गिर गई और प्लेटफार्म-पटरी के बीच में फंस गई। हालांकि वहां तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने देवदूत बनकर महिला यात्री की जान बचा ली। नज़ारा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की जब महिला ट्रेन के नीचे आई तब वहां तैनात दो जवानों ने अपनी जान पर खेलकर महिला को बचाया। अगर दो से तीन सेकंड भी और देरी होती तो महिला ट्रेन की चपेट में आ जाती। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है।-