सागर- वृद्धजनों की जरूरतों के मुताबिक सर्वसुविधायुक्त हो वृद्धाश्रम- कलेक्टर

 

 

वृद्धजनों की आवश्यकताओं की पूर्ति कर वृद्धाश्रम सर्वसुविधायुक्त हो ये बात सागर कलेक्टर ने कही है। वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) का निर्माण हरियाली और प्राकृतिक वातावरण वाली बहुत ही अच्छी लोकेशन पर किया जा रहा है। पर्याप्त ओपन स्पेस और नेचुरल लाइट समेत वृद्धजन के लिए सभी जरूरी सुविधाओं के साथ इस सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम भवन का निर्माण करें। ये निर्देश कलेक्टर और स्मार्ट सिटी के सह अध्यक्ष दीपक आर्य ने दिए। वे कार्यकारी निदेशक और सीईओ चंद्रशेखर शुक्ला के साथ स्मार्ट सिटी की अलग-अलग प्रगतिरत परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे। कलेक्टर बोले की वृद्धजनों के लिए सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण करें ताकि यहां रहने वाले बुजुर्ग अपना जीवन प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हुए बिता सकें। इस परिसर में लगे वृक्षों को संजोते हुए पहुंच मार्ग का निर्माण करें। पर्याप्त लाइट्स और रोशनी की व्यवस्था करें। करीब 40 वृद्धजन की क्षमता वाले इस वृद्ध आश्रम में सिंगल, डबल बैड रूम्स, डोरमेट्रीस, किचिन, रिसेप्शन, योगा हॉल, गेम जोन, बैठक रूम, स्वीट रूम समेत सभी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है।

वहीं कलेक्टर ने न्यू आरटीओ के पास बनाए जा रहे इंटर स्टेट बस स्टैण्ड, कबीरधाम पार्क एंड प्ले एरिया, तिली चौराहे से दीनदयाल चौक तक स्मार्ट रोड कॉरिडोर अंतर्गत निर्माणाधीन एसआर-1 रोड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भी उन्होंने कई निर्दश दिए।


By - SAGAR TV NEWS
02-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.