स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने अपने Blood से राहुल गाँधी की बनाई पेंटिंग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने अपने खून से राहुल गांधी की पेंटिंग बनाई है इसी के साथ वो भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्यप्रदेश में जारी है। यात्रा में कई सारी चीजें देखने को मिल रही हैं। इसी को लेकर एमपी में यात्रा के नौवें दिन विदिशा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी अपने खून से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे हैं। विदिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी ने अपने खून से राहुल का पेंटिंग बनाने का दावा किया है। एमपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा की विदिशा जिले से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी अपने खून से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे है। यात्रा में शामिल लोगों में खून से बनी पेंटिंग चर्चा का विषय है। लोग राहुल के प्रति उनके विशेष लगाव का चर्चा कर रहे हैं। बताया गया की पेंटिग के साथ वो भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुछ दूर पर चले भी।