चुनाव से पहले चुनावी रेबड़ियां बंटना हुई शुरू, भाजपा अपने लोगों को बैठा रही पदों पर !

 

 

चुनावी साल को देखते हुए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को रेबढ़िया बांटना शुरू कर दिया है। चाहे वह निगम हो या कॉलेज की जनभागीदारी समितियां, भाजपा अपने जमीनी लोगों को ही पदों पर बैठाना शुरू कर रही है। जिससे कार्यकर्ता खुश हो और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए जी तोड़ मेहनत करें। ऐसा ही नजारा शिवपुरी के कन्या महाविद्यालय में देखने को मिला। जहां डॉ रश्मि गुप्ता को महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता और नपा अध्यक्ष ने उन्हें फूलमाला पहनाकर बधाई दी। साथ ही आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। डॉ रश्मि गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में कई समस्याएं हैं जिनको वह छात्राओं के साथ मिलकर दूर करेगी।


By - SAGAR TV NEWS
01-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.