302 के 9 वे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण,पुलिस ने न्यायालय में किया पेश || SAGAR TV NEWS ||

 

मर्डर के आख़िरी आरोपी ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। दमोह जिले की बटियागढ़ पुलिस ने दो दिन की रिमांड लेने के बाद न्यायालय में पेश किया है। बता दें की बीते साल नवंबर महीने में पूर्व महिला सरपंच का मर्डर किया गया था। जिस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है। जानकारी के मुताबिक नवंबर 2021 को गंजबरखेड़ा गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते एक पक्ष के 9 लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष की पूर्व महिला सरपंच बड़ी बहु का मर्डर कर दिया था। जिसमें बटियागढ़ पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर धारा 302 के अंतर्गत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बटियागढ़ पुलिस ने 8 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। एक अंतिम आरोपी उसी समय से फरार चल रहा था। जिसे बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने कोर्ट से आरोपी राजेन्द्र सिंह को दो दिन के रिमांड पर पूछताछ के लिए बटियागढ़ थाने में लाया गया था। जिसे बटियागढ़ पुलिस ने पूछताछ के बाद मेडिकल परीक्षण करवाया और कोर्ट में पेश किया था।--------


By - Anwar Ali Bariagarh
01-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.