हाई मास्क लाइट सुधारते समय हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया निगम कर्मी
हाई मास्क लाइट सुधारते समय हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया निगम कर्मी
हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया निगम कर्मी बुरी तरह मौत
हाई मास्क लाइट सुधारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में निगम कर्मी आ गया। काम करने के दौरान करंट लगने से निगम कर्मी बुरी तरह झुलस गया है। घटना ग्वालियर जिले के महाराज बाड़ा थाना इलाके की है। हादसे के दौरान का वीडियो इतना भीवत्स है की ये आपको साफ नहीं दिखा सकते हैं। ऐसी सूचना है की कर्मचारी करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है की महाराजपुरा अंतर्गत टोपी बाजार में कर्मचारी के साथ हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक पुरानी छावनी निवासी निगम कर्मी लाल सिंह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। निगम कर्मी को गंभीर हालत में जेएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। निगम कर्मी को साथी कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गयी थी।