सागर की लड़की मामले में उड़ीसा पुलिस ने किया विशेष दल का गठन,एसपी को दी जानकारी || SAGAR TV NEWS ||

 

उड़ीसा के पुरी में सागर जिले के आगासौद की रहने वाली एक लड़की की संदिग्ध जान चली गयी थी। उसकी डेड बॉडी समुद्र किनारे पड़ी मिली थी जो बेहद बुरे हाल में थी। वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने ओडिशा के डीजीपी से बात की है। तो सागर एसपी तरुण नायक ने भी पत्र लिखा था जिसमें उड़ीसा पुलिस को गंभीरता से त्वरित कार्यवाही और प्रकरण की विस्तृत जानकारी उड़ीसा पुलिस से मांगी गई थी। जिस पर उड़ीसा पुलिस का उत्तर मिला है। जिसमें बताया की मृतिका की जांच में विशेष दल का गठन किया गया है। बताया गया की 23 नवंबर को सागर के आगासौद निवासी मृतिका के पिता ने उनकी बेटी के होटल शांति पैलेस.सी.टी.रोड, पुरी से कहीं गायब हो जाने की सूचना दी थी। इसके बाद 26 नवंबर को लड़की की डेड बॉडी पेंटाकाटा मरीन पीएस, जिला पुरी, ओडिशा में मिला था। जहां 26 नवंबर को केस दर्ज किया गया। साथ ही बॉडी का परीक्षण कर पीएम के लिए भेजा था। डॉक्टरों की टीम ने कराया और प्रथम दृष्टया मृतिका की जान पानी में डूबने की वजह से संभवतः बताई गयी है।
वहीं युवती के लापता होने के संबंध में होटल सैंटी पैलेस और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। साथ ही मृतका की डेड बॉडी परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार कराया गया है। परिजनों ने किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है।--------


By - Sagar tv news
30-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.