सागर-जादूगर प्रिंस ने नागिन को लड़की बनाकर दिखाए हैरतअंगेज कारनामे

 

 


पलक झपकते ही अपनी ड्रेस बदल लेना, मंच पर नोटों का अंबार लगा देना, और लड़की को बीच में से काट कर दो टुकड़े कर देना, फिर जिंदा कर देना जब यह कारनामे दर्शक मंच पर देखते हैं, तो दांतो तले उंगलियां दबा लेते हैं जाहिर है कि यह कहना में कोई जादूगर ही दिखा सकता है लेकिन जानकार हैरानी होगी कि जादू के हैरतअंगेज कारनामे दिखाने वाले जादूगर महज 26 साल के हैं इनका नाम है जादूगर प्रिंस बीडी बैरागी।
प्रिंस का मैजिक शो रविंद्र भवन में दर्शकों को दिखाया जा रहा है 27 नवंबर से 20 दिनों के लिए रविंद्र भवन में मैजिक शो शुरू हो गया है यहां हर रोज 2 और रविवार को 3 शो दर्शकों के लिए दिखाए जा रहे हैं, रोजाना शाम 5 और रात 8 बजे से सो है प्रिंस ने बताया कि यह शो 2 घंटे का लाइव रहता है।
वह शाजापुर मध्यप्रदेश के रहने वाले है, पिछले 13 सालो से वह शो कर रहे है, महज 9 साल की उम्र में मंच पर आ गए थे, अब तक मलाया, सिंगापूर, नेपाल और देश के अलग अलग शहरो में करीब 200 शो कर चुके है। आगे उन्होंने कहा मोबाइल के दौर में जादूगर को देखने वाले दर्शकों की संख्या भी घटी है लेकिन हमारा प्रयास है कि इस कला को दर्शक पसंद करें जादूगर इतिहास ना बन जाए इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। पिछले साल सागर से उन्हें दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसलिए वह फिर अपनी टीम के साथ सागर चले आए है। 


By - SAGAR TV NEWS
30-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.