बाबा महाकाल की नगरी में राहुल गाँधी, बाबा महाकाल के दर्शन कर किया अभिषेक

बाबा महाकाल की नगरी में राहुल गाँधी, बाबा महाकाल के दर्शन कर किया अभिषेक

राहुल गाँधी ने बाबा महाकाल का किया अभिषेक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को सुबह के समय बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। यहां 101 बटुको ने 23 क्विंटल फूल और मंत्र उच्चारण कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत किया। वो रात में सुरासा गांव में रुकेंगे। गौरतलब है की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की पैदल भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। यह यात्रा कई राज्यों को पार करते हुए इन दिनों मध्य प्रदेश में है। यात्रा सुबह छह बजे इंदौर से रवाना हुई थी जिसने करीब 8 बजे उज्जैन सीमा में प्रवेश किया। राहुल गांधी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर रोड स्थित निनोरा गांव पहुंचे यहां उन्होंने नाश्ता किया और नेताओं से मुलाकात की। वहीं यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया। उनके साथ पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने तपोभूमि स्थित जैन तीर्थ में आचार्य प्रज्ञा सागर जी से भेंट की इसके बाद महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन भी किये।
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन है लगातार इस यात्रा में हजारों लोग राहुल गांधी के साथ कदमताल करते नज़र आ रहे हैं।-


By - sagar tv news
29-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.