राहुल गाँधी का अलग अंदाज़, बुलेट के बाद साइकिल चलाते नज़र आये

 


इन दिनों मध्य प्रदेश में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा निकले जा रही है। जहां राहुल गाँधी अलग-अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। बुलेट की सवारी करने के बाद राहुल गाँधी साइकिल चलाते हुए नज़र आये। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से होते हुए इंदौर पहुंची है। जहाँ उनके साथ में हज़ारों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कदमताल करते हुए चल रहे हैं। और पूरे उत्साह के साथ में वो इसमें शामिल हुए हैं। भारत जोड़ों यात्रा में हजारों लोग राहुल गाँधी के साथ चलते नजर आए। यात्रा के दौरान इंदौर उज्जैन मार्ग पर 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। वहीं 300 पुलिसकर्मियों का बल लगातार भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्था में जुटा हुआ है।


By - SAGAR TV NEWS
28-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.