सागर से जगन्नाथ घूमने गई युवती समुद्र किनारे मिली, गलत काम होने की आशंका

 

सागर की युवती का जगन्नाथपुरी में अपहरण हो गया था। तीन दिन बाद समुद्र किनारे उसकी डेडबॉडी अर्धनग्न अवस्था में बुरी तरह जली मिली । युवती परिवार के साथ वहां घूमने गई थी। परिजनों ने गलत काम होने की आशंका जताई है। इधर, नाराज लोगों ने रविवार को चक्काजाम कर दिया।

मामला सागर जिले के बीना का है। युवती के भाई ने पूरा घटनाक्रम बताया। उसने बताया कि 19 नवंबर को मैं माता-पिता, बड़ी बहन और रिश्तेदार के साथ गांव के कुछ और लोग जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए रवाना हुए थे। 21 नवंबर को हम वहां पहुंच गए। हम सीटी रोड क्षेत्र स्थित शांति पैलेस नाम की होटल में रुके। 23 नवंबर की सुबह कमरे की बालकनी से कपड़े नीचे गिर गए थे। बहन उसे लेने नीचे गई थी। काफी देर बाद वह नहीं लौटी तो हम लोगों ने सोचा कि चाचा के साथ मंदिर चली गई होगी।मंदिर से जब चाचा अकेले लौटे, तो हमने बहन के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वे अकेले मंदिर गए थे। इसके बाद हम लोगों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। होटल के कैमरे देखें तो वह सीसीटीवी में नीचे आते तो नजर आई, लेकिन उसके बाद कहां गायब हो गई यह पता नहीं चला। उसी दिन शाम को हमने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

26 नवंबर की शाम को ओडिशा पुलिस ने बताया कि समुद्र किनारे एक युवती की मिली। पुलिस ने उसकी फोटो भी भेजी थी। फोटो देखने के बाद वह उसकी बहन ही निकली। जगन्नाथपुरी में रूके गांव के अन्य लोगों ने भी उसकी शिनाख्त की।


By - SAGAR TV NEWS
27-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.